फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सालभर से हैंडओवर की राह देख रही रेलवे की इमारत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अमृत योजना के तहत रेलवे स्टेशन का विस्तार किया जा रहा है। यहां स्टेशन कार्यालय के लिए नई इमारत भी तैयार की गई है। एक साल पूर्व यह इमारत बनकर तैयार हो गई थी। इसमें सिग्नल लाइन आदि शिफ्ट करने के लिए रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा गया है। अभी तक मंजूरी न मिलने के कारण यह कार्य नहीं हो पाया है। साथ ही इसके लिए यार्ड इंटरलॉकिंग की जानी है, जो अभी संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर कार्यालय के लिए इमारत को बने करीब एक वर्ष हो गया, लेकिन यार्ड इंटरलॉकिंग के कार्य की अनुमति न मिलने के कारण इस इमारत को हैंडओवर नहीं किया गया है। इमारत में लगी टाइल्स आदि क्षतिग्रस्त हो चुकी है। वर्तमान में इस इमारत कोई प्रयोग नहीं हो रहा है, जबकि आधुनिक स्टेशन बनाने के लिए इस इमारत में स्टेशन मास्टर का कार्यालय जाना आवश्यक है। पीआरओ डीआरएम मनोज कुमार ने बताया कि जल्द की इंटरलॉकिंग का कार्य कराकर इस इमारत को सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें