फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तेंदू पत्ता तस्करी रोकने के लिए चला छापामारी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गौना रेंज में नाराहट वन क्षेत्र के आसपास तेंदू पत्ता का अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने छापामारी अभियान चलाया। वहां कुछ घरों में अवैध रूप से तेंदू पत्ता का भंडारण था, जिसे फड़ पर पहुंचाया गया, साथ ही ग्रामीणों को अंतिम चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

वन विभाग तेंदू पत्ता की तस्करी रोकने के लिए सजग दिखाई दे रहा है। गौना रेंज अंतर्गत कई ग्रामों में विभाग ने छापामारी अभियान चलाया। उन्हें कुछ घरों में तेंदू पत्ता का भंडारण दिखाई दिया। टीम ने कहा कि अगर अगली बार अवैध भंडारण पाया गया तो एफआईआर दर्ज कर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उपप्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी सिरीन सिद्दकी ने बताया कि वन विभाग तेंदू पत्ता तस्करी पर निरंतर निगरानी रखे हुए है। अभी ग्रामीणों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है, इसके बाद अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें