डॉक्टर रोहित जैन नीट सुपर स्पेशलिटी की परीक्षा में ऑल इंडिया में 28 वी रैंक
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर निवासी जिनेंद्र कुमार जैन के सुपुत्र एवं डॉक्टर शैलेंद्र जैन के छोटे भाई डॉ. रोहित जैन ने नीट सुपर स्पेशलिटी में ऑल इंडिया में 28 वीं रैंक प्राप्त कर जनपद समेत प्रदेश का मान बढ़ाया है। डॉ. रोहित जैन दिल्ली के आरएमएल हॉस्पिटल में सीनियर सर्जन हैं। इस मौके पर परिजनों समेत नगवासियों से हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान चाचा महेंद्र मयूर, पार्षद आलोक मयूर, रविंद्र कुमार, नरेश आदि मौजूद रहे।