फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ट्रेन टिकट बनाकर बेचने वाला जनसेवा केंद्र संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। आरपीएफ ने सोमवार को जनसेवा केंद्र पर छापा मारा और आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बनाकर बेचने के आरोप में संचालक को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने केंद्र से मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

आरपीएफ की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को तालबेहट स्थित उपाध्याय कंप्यूटर सहज जनसेवा केंद्र पर छापा मारा और संचालक शुभम उपाध्याय से पूछताछ की। इस दौरान दुकान से 25623 रुपये के 21 ई-टिकट के साथ ही एक सीपीयू, एक मोबाइल सहित अन्य इलेट्राॅनिक सामान बरामद किया। आरोपी से पूछताछ के दौरान कई जानकारियां मिलीं। छापेमारी के दौरान रेलवे पुलिस ने पाया कि दुकान संचालक खुद की आईडी के अलावा पर्सनल यूजर आईडी का प्रयोग करके तत्काल ई-टिकटों का अवैध कारोबार कर रहा है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अर्जुन कुमार यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें