फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में लगेगा जनता दरबार

Fri, 28 Apr 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
d m , lalitpur - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। मुख्यमंत्री के दरबार में लग रही भीड़ को कम के लिए अब जिलास्तर पर सरकारी कार्यालयों में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक जनसुनवाई होगी। जिलाधिकारी ने समस्त कार्यालयाध्यक्ष/विभागाध्यक्षों को कार्यालय में प्रतिदिन सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक जनसुनवाई और कार्यालय का राजकीय कार्य करने के निर्देश दिए हैं। बीते दिवस डीएम डा. रूपेश कुमार ने सभी अधिकारियों को शासन की मंशा से अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा है कि प्राप्त जन शिकायतों और उसके निराकरण की सूचना शासन को उपलब्ध कराई जानी है। उन्होंने जन समस्याओं/शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण अधिकतम पंद्रह दिनों के भीतर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें