संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जनजागरुकता रैली का आयोजन किया गया। लोगों को लिंग भ्रूण हत्या को रोकने एवं समाज को जागरूक किया गया। सदर विधायक ने जागरुकता रैली को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से रवाना किया। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला के दौरान अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि बेटियों को समाज में एक जैसा ही सम्मान दिया जाना चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद ने कहा कि इस प्रकार से अगर सभी लोग जाग गए, तो हमारे यहां से कन्या भ्रूण हत्या एक दिन जरूर खत्म हो जाएगी और देश का लिंगानुपात समान हो जाएगा। इस कार्यशाला में क्षेत्राधिकारी सदर अभयनारायण, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डाॅ. मीनाक्षी सिंह, डाॅ. आशु बजाज, डाॅ. डीबी सिंह, अरविंद जैन, डाॅ. राजकुमार जैन, डाॅ. एसके कौर, डाॅ. सौम्या, डाॅ. अनीता जैन एवं पूनम आदि मौजूद रहे।