फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या को उकसाने का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
suicide - फोटो : suicide
विज्ञापन
ललितपुर। थाना गिरार अंतर्गत ग्राम कारीटोरन में बीते 24 दिन पहले खेत में कुआं में महिला और उसकी तीन वर्षीय पुत्री की कुएं में गिरने से मौत के मामले में थाना गिरार पुलिस ने मृतका के पति समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के थाना बमनौरा अंतर्गत ग्राम बारव निवासी धर्मा लोधी पुत्र सरिया लोधी ने थाना गिरार पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री आरती का विवाह पांच वर्ष पहले ग्राम कारीटोरन निवासी छत्रपाल के साथ हुआ था। लेकिन शुरू से ही उसका पति व अन्य ससुराली उसकी पुत्री को परेशान करते रहते थे और मारपीट करते थे। उसने कई बार उसे व उसकी पत्नी को यह बात बताई थी और उसकी बेटी ने जान को खतरा भी बताया था। बीते 23 सितंबर को सुबह नौ बजे ग्राम कारीटोरन में उसकी पुत्री के पति छत्रपाल एवं अन्य ससुरालियों ने उसकी पुत्री आरती को प्रताड़ित किया और मारपीट की, जिससे उसकी पुत्री द्वारा अपनी तीन वर्ष की पुत्री के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। इसमें उसकी पुत्री आरती (26 वर्ष) एवं उसकी नातिन आराध्या (03 वर्ष) वर्ष की भी मृत्यु हो गई। थाना गिरार पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें