फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के लिए थाली बजा कर दिया धरना

विज्ञापन
विकास भवन में नारेबाजी करती आंगनबाड़ी कर्मचारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष प्रतिभा कौशिक के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विकास भवन में धरना दिया। जिला कोषाध्यक्ष ललितेंद्र बबेले ने कहा कि प्रोत्साहन भत्ता की राशि वर्ष 2017 में दिए जाने की घोषणा की गई थी, जो आज तक नहीं दिया गया। इससे संगठन क्षुब्ध होकर मांग को लेकर शुक्रवार को खाली थाली व चम्मच बजाकर आग्रह किया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का मानदेय अति शीघ्र बढ़ाया जाए, साथ ही प्रोत्साहन भत्ता को मानदेय में परिवर्तित किया जाए और 2017 से उसका एरियर भुगतान किया जाए। इस मौके पर पार्वती नामदेव, ऊ षा राजा बुंदेला, चंदादेवी, अवध कुंवर, रमा दुबे, राजकुमारी दुबे, रामदेवी, सुनीता टोंटे, मंजू मिश्रा, विमला जैन, रेखा जैन, शकुंतला, लक्ष्मी देवी, आशा देवी, सपना, विनीता शर्मा, मिथलेश, अमरवती, फूलकुंवर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें