फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में आंगनबाड़ी में नहीं दिया जाए अंडा

विज्ञापन
पाली एसडीएम को ज्ञापन सौंपते जैन और हिंदू समाज के लोग। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
पाली। मध्य प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को अंडा देने के विरोध में हिंदू संगठनों एवं जैन समाज के लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। एसडीएम पाली अनिल कुमार को सौंपे ज्ञापन में बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में सभी धर्म और पंथ के बच्चे आते हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने बच्चों को अंडा खिलाने का आदेश जारी किया है। अंडा मांसाहार में आता है, जिससे शाकाहार जीवन जीने वाले बच्चे स्वीकार नहीं कर पा रहे। जैन समाज एवं हिंदू संगठनों की मांग है कि अंडे खिलाने का नियम खत्म किया जाए। ज्ञापन पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी, पूर्व पार्षद प्रदीप जैन, पार्षद प्रतिनिधि खेमचंद पटवारी, हरिओम चौरसिया, मुकेश परिहार, जमुना प्रसाद वैद्य, सत्यनारायण उपाध्याय, सुखेंद्र वैद्य, चारु रसिया, आनंद स्वरूप शुक्ला, पवन जैन, प्रियंक जैन, आशीष रसिया, महेंद्र जैन, रविंद्र, अनुराग जैन, शिब्बू चौरसिया, आनंद पटवारी, सुलेखा जैन, नेहा मोदी, प्रियंका रसिया, सरोज जैन, अमिता चौरसिया सहित अन्य लोगों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें