संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम सैदपुर में बनने वाले बल्क ड्रग फार्मा पार्क की आधार शिला रखी जा चुकी है, इसमें अब निवेश आने लगे हैं। एक फार्मा कंपनी ने 750 करोड़ का निवेश करने के एमओयू हस्ताक्षर किया है। इसके अलावा प्रदेश मुख्यालय पर एक और कंपनी यहां पर निवेश करने जा रही है। हालांकि अभी तक उसने प्रपोजल दाखिल नहीं किया है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द की कई कंपनी यहां पर अपनी दवा फैक्टरी के लिए आएंगी।
जनपद में उत्तर भारत का पहला बल्क ड्रग फार्मा पार्क बनने जा रहा है, इसको विकसित करने की जिम्मेदारी यूपीसीडा को सौंपी गई है। इसका निर्माण ग्राम सैदपुर व उसके आसपास के 1475 एकड़ भी पर विकास होना है। जिला प्रशासन ने यूपीसीडा का भूमि हस्तांरित कर दी है। इसे विकसित करने के लिए 25 करोड़ की धनराशि निर्गत कर दी गई है। हालही में इसमें निवेश के लिए 750 करोड़ निवेश का प्रस्ताव आया है। यह प्रस्ताव डाइक एंड ड्यूज कंपनी ने दिया है। इसका एमओयू भी साइन हो गया है, माना जा रहा है कि जल्द की यह कंपनी धरातल पर अपना कार्य प्रारंभ कर देगी। कंपनी इथेनॉल के निर्माण फैक्टरी लगाएगी, इस कंपनी का कार्य अनाज से शोध कर दवा निर्माण का भी है। जनपद में फार्मा पार्क को लेकर यह पहले निवेशक का एमओयू (सहमति पत्र)साइन हुआ है। विभागीय सूत्रों की मानें तो जल्द ही अन्य कंपनियों भी जनपद में निवेश के लिए आने वाली हैं। जल्द ही जनपद की पहचान फार्मा हब के रूप में होगी। साथ ही फार्मा पार्क से जुड़े हुए विकास कार्य भी तेजी से हो रहे हैं।
-
फार्मा पार्क के लिए लखनऊ की एक कंपनी का एमओयू साइन हुआ है, इसके अलावा अन्य कंपनी भी इसके लिए आ रही हैं। जल्द की जनपद फार्मा उद्योग का हब बनेगा।
रवि बबेले, उद्यमी मित्र इंवेस्ट यूपी।