फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार करना पड़ा महंगा

Thu, 16 Jul 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

बदलते दौर में प्रचार- प्रसार का महत्व बढ़ गया है। इसे ध्यान में रखकर शैक्षिक संस्थाओं ने भी प्रचार - प्रसार का सहारा लेना शुरू कर दिया है। तमाम सरकारी भवनों पर शैक्षिक संस्थाओं का प्रचार लिखा हुआ है। श्री गिरिराजजी शिक्षण संस्थान ने तो जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट स्थित गार्ड रूम पर बिना अनुमति के पोस्टर व पर्चा चस्पा कर दिया है। इस पर प्रभारी अधिकारी नजारत पूनम निगम ने संस्था के प्रधानाचार्य प्रीतम सिंह राजपूत को नोटिस जारी कर दिया है, इसमें कहा गया है कि पोस्टर व पर्चा चस्पा करने से कलेक्ट्रेट भवन के सौंदर्यीकरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, जिसे हटाने एवं पूर्ववत किए जाने में शासकीय धन की क्षति हुई है। उन्होंने पांच हजार रुपए की क्षतिपूर्ति तीन दिवस के अंदर नजारत में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें