फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: भगवान रामराजा मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
जखौरा। जगह-जगह भव्य धार्मिक कार्यक्रमों व प्रभात फेरी का आयोजन और प्रसाद वितरण हुआ। रघुनाथ जी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर आरती की गई। इसके बाद सुंदरकांड पाठ किया।
विज्ञापन

भगवान राम राजा मंदिर से शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। नगर भ्रमण के बाद वापस मंदिर प्रांगण पहुंची। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इधर, डार बब्बा खेड़ापति हनुमान मंदिर, नदी मुहल्ला स्थित हनुमान मंदिर, केवट राम जानकी मंदिर, टेकरी धाम मंदिर पर धार्मिक आयोजन हुए। पुजारी बनवारी शरण महाराज, रमाशंकर चौबे, द्वारिका प्रसाद स्वामी, नीरज जयसवाल, अजय जयसवाल, बब्लू जयसवाल, बलराम सिंह, सुरेंद्र सिंह, आलोक स्वामी, मोनू चौबे, रवि सोनी, हरिशंकर, प्रेम साहू, राजेश कुशवाहा, सत्यम साहू, मनोज सोनी, भूपेंद्र सिंह, मनीष सोनी, नीरज जैन टिंकू, अशोक सोनी, सुनील कुमार, अभि ताम्रकार, अनुपम सैनी, शिवम् सैनी, उत्तम सिंह, हरिराम राजपूत, मुकेश सोनी, भरत कांत, हनुमत सिंह, कपिल अग्निहोत्री, संजय जैन,जालम सिंह,अजय कुमार जैन, सौरभ जैन, बृजकिशोर,आनंद नामदेव,टिल्लू सोनी आदि ग्रामीण शामिल रहे। संवाद
000
देवरान में शोभायात्रा निकाली
देवरान (बार): राम मंदिर पर श्री रामचरितमानस का पाठ श्रद्धालुओं ने किया। देवी देवताओं के स्वरूप के साथ निकाली शोभायात्रा में ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर पुष्पवर्षा की। पुजारी गणेश शंकर दुबे, वीरेंद्र सिंह बुंदेला, राजेश पुरोहित, शिवम तिवारी, जगदीश पुरोहित, पवन साहू, बिट्टू राजा, लल्ला यादव, डब्बू राजा, दीपेंद्र सिंह बुंदेला, हल्के राजा, बब्लू राजपूत, सत्यम राजा, रोहित राजपूत, छोटू नामदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
गुरुद्वारा में हुआ कीर्तन व अरदास
फोटो-60
ललितपुर। श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में गुरुद्वारा लक्ष्मीपुरा में मुख्य ग्रंथी ज्ञानी युवराज सिंह व मनप्रीत सिंह गुरुबाणी के मनोहर कीर्तन और अरदास की और लंगर सेवा की। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन व महेश श्रीवास्तव को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा, संरक्षक जितेंद्र सिंह सलूजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह सलूजा, मंत्री मंजीत सिंह, सतनाम सिंह, हरजीत सिंह, डॉ. जेएस बक्शी, परमजीत सिंह छतवाल, डॉ. सुरेंद्र कोर वालिया, डॉ.हरजीत कोर, बिंदु कालरा, मनविंदर कोर, गुरुचरन सिंह सलूजा, गुरुमुख सिंह, भगवत सिंधी, बलदेव सिंह पर्सन सिंह, दलजीत सिंह, आनंद सिंह, मजबूत सिंह, प्रदीप सिंह, गौरव सिंह सूरज सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

-सुमेरा तालाब पर हुआ दीपोत्सव
फोटो-61
ललितपुर। सुमेरा तालाब तख्त घाट पर रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति, युवा ब्रह्मण महामंडल, भारत सेवा मंडल, वेदित विदित परिषद ने दीपोत्सव मनाया। बृजेश चतुर्वेदी, रमेश रावत, हरविंदर सिंह सलूजा, जगदीश पाठक, चंद्रशेखर राठौर, अमित तिवारी, प्रबल सक्सेना, मुन्नालाल त्यागी, शिव कुमार, रविकांत तिवारी, राहुल व्यास, राहुल चौबे, अखलेश पाठक, आदित्य दुबे, अनुज चतुर्वेदी, अभिषेक नायक, रोहित साहू, आचार्य पवन शास्त्री, देवेंद्र कुशवाहा, भूपेंद्र कुशवाहा, संतोष प्रजापति, हरिमोहन चौरसिया, राजेश दुबे आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

दीपोत्सव हुआ
ललितपुर: समदृष्टि विकास अनुसंधान मंडल सक्षम के तत्वावधान में अयोध्या धाम में अमर शहीद बाबू फूल माली स्मारक पर दीपोत्सव हुआ, जिसमें सक्षम जिला अध्यक्ष अलया, महामंत्री अजय जैन, नगर अध्यक्ष डॉक्टर तेजस्व श्रीवस्तव, दीपक सिंघई, रवि प्रताप सिंह,राकेश साहू, ललित सेन, आशीष गौतम, उत्सव जैन मौजूद रहे। ब्यूरो

1008 दीपों से हुआ महाआरती का आयोजन
फोटो-63
बानपुर। बजरंगढ़ प्रभात फेरी मंडल ने भव्य शोभायात्रा निकाली और 1008 दीपों द्वारा महाआरती का आयोजन कर छप्पन प्रकार के भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया।
श्री बजरंग मंदिर, थाने का राधा कृष्ण मंदिर, मुरली मनोहर मंदिर, उपाधियां मंदिर, अजयपार मंदिर, श्री गणेश जी मंदिर, खेरापति मंदिर, महावीर मोती सागर मंदिर आदि मंदिरों को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान सुंदरकांड पाठ, रामधुन व हवन पूजन के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। प्रभात फेरी मंडल द्वारा भव्य शोभा यात्रा श्री बजरंग मंदिर से प्रारंभ हुई, जो मुख्य बाजार, किले का मैदान खेरापति मंदिर, उपाधियां मंदिर, बड़ा जैन मंदिर, शंकर जी का मंदिर, खटिकयाना होते हुए पुनः श्री बजरंग मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में महिलाएं पुरुष पीले वस्त्र पहने हुए हाथ में भगवा ध्वज लिए हुए जय श्री राम की जयकारे लगाते चल रहे थे। डीजे पर चल रहे राम आएंगे, मेरे राम आएंगे, मेरे भाग्य खुल जायेंगे, प्रभु राम के भजनों पर नाचते झूमते श्रद्धालु चल रहे थे। बग्गी पर विराजमान प्रभु श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण के सजीव स्वरूप चल रहे थे। भक्तों ने प्रभु श्री राम का अपने द्वार पर तिलक लगाकर आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें