फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जिले के अंदर शिक्षकों के तबादला की प्रकिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक अंतर्गत विद्यालयों के 168 शिक्षक-शिक्षिकाओं का होगा स्थानांतरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में परिषदीय व उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 168 शिक्षक-शिक्षकों का स्थानांतरण किया जाना है। इसके लिए बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय में कई शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आवेदन किए।
जनपद में 1354 परिषदीय और कंपोजिट विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में 1.78 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इन विद्यालयों में तैनात शिक्षक-शिक्षिकाएं समय समय पर विद्यालय से दूसरे विद्यालय में स्थानांतरण के लिए उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करते रहते हैं। शासन के निर्देश पर अब जिले के अंदर पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें परिषदीय व उच्च प्राथमिक स्कूलों में तैनात शिक्षक-शिक्षिकाओं को विद्यालय से उनके द्वारा भरे गए विकल्प के अाधार पर तबादला होगा। इसमें 168 शिक्षक-शिक्षकों का स्थानांतरण किया जाना है। इस प्रक्रिया के तहत बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय में आवेदन वितरित करने की प्रक्रिया शुरू की गई। -
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाॅकवार स्थानांतरण में शिक्षकों की सूची
ब्लॉक का नाम - संख्या
बार - 36
बिरधा - 45
जखौरा - 23
मड़ावरा - 13
महरौनी - 24
तालबेहट - 27

जिले के अंदर शिक्षकों के पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें 168 शिक्षकों का स्थानांतरण किया जाएगा। स्थानांरित होने वाले शिक्षकों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने वाले शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हरिकेश यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें