फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मेहंदी प्रतियोगिता में प्रियंका लखोटिया ने मारी बाजी

Mon, 14 Aug 2023 01:09 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं की माताओं के बीच हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रविवार को सिद्धिसागर एकेडमी की तरफ से हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन छात्र-छात्राओं की माताओं के बीच हुआ। प्रतियोगिता में प्रियंका लखोटिया प्रथम रहीं। मुख्य अतिथि नीति शर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ. सुषमा जैन मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में महिलाओं का स्वागत टीका लगाकर और मैत्री सूत्र बांधकर किया गया। कार्यक्रम में डायरेक्टर रीता जैन ने तीज पर्व के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में बच्चों की मम्मियों और शिक्षिकाओं ने सावन की हरियाली तीज का स्वागत गीत पर नृत्य किया। इसके बाद मेहंदी प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रियंका लखोटिया को प्रथम, स्वाति जैन को द्वितीय और राजकुमारी यादव को तृतीय पुरस्कार से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में स्वल्पाहार के बाद सभी महिलाओं को एकेडमी की तरफ से स्मृति चिह्न दिए गए। कार्यक्रम का संचालन अंकिता जैन ने किया। इस आयोजन को सफल बनाने में सीमा अरोरा, जौली, रीना, छाया, पूजा, सरिता, राशि, प्राची, रजनी, पुनीता, कल्पना एकता, साक्षी, प्राची, रश्मि, प्रियंका, मोहानी, शिफा, शिल्पी, नम्रता, नेहा, कला, रेखा आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें