फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जेल में बंदी खेलेंगे होली, जेल प्रशासन ने उपलब्ध कराया रंग-गुलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ढोल-मंजीरा बजाकर गाएंगे फाग गीत, होली में मिलेगा खाने को पूरी-सब्जी और खीर वाला खाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला कारागार में निरुद्ध बंदी भी होली का त्योहार मनाएंगे। इसके लिए जेल प्रशासन ने उन्हें रंग-गुलाल उपलब्ध करा दिया है। होली के दिन बंदियों को स्पेशल खाना पूरी, सब्जी और खीर खाने को दिया जाएगा। ढोल, मंजीरा की थाप पर बंदी फाग गीत गाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बच्चों ने जहां पिचकारी, रंग-गुलाल खरीद ली हैं। वहीं बड़े-बूढ़े और युवा वर्ग ने भी होली को मनाने के लिए अपनी पूरी तैयारी कर ली है। जिला कारागार में निरुद्ध चल रहे बंदी भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाएंगे। इसके लिए जेल प्रशासन ने बंदियों को रंग व गुलाल उपलब्ध करा दिया है। जेल के अंदर बंदियों द्वारा धूमधाम से होली मनाने की तैयारी पूरी कर ली है। बंदियों को होली के त्योहार पर खाने के लिए आम दिनों की अपेक्षा पूरी, सब्जी व खीर बनाकर खाने के लिए दिया जाएगा। जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह ने बताया कि होली पर्व पर बंदी ढोल और मंजीरा बजाकर फाग गीत सहित अन्य कार्यक्रम करेंगे। इसके साथ महिला बंदी भी होली का त्योहार मनाएंगे। उनके लिए रंग गुलाल दे दिए गए हैं। महिला बंदी भी पूजा अर्चना करने के बाद होली पर गीत संगीत का कार्यक्रम करेंगी। होली कार्यक्रम के दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर तक जिला कारागार के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें