फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शिकायत करने पर प्रधान प्रतिनिधि कर रहा परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। विकास खंड तालबेहट अंतर्गत ग्राम रजपुरा के ग्रामीणों ने पट्टों के नाम पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और लेखपाल की शिकायत की तो उन्होंने ग्रामीणों को ही परेशान करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने तहसीलदार को शिकायती पत्र देकर आरोपों की जांच कराने एवं दोषियों पर कार्रवाई करने की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उनके गांव में पट्टों के नाम पर लेखपाल और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व कुछ दंबगों ने जमकर धन वसूली की है। जिसकी शिकायत उन्होंने जिलाधिकारी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों से की थी। इससे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने उसने मकानों के आसपास लगे हैंडपंपों के हत्थे और पाइप निकलवा लिए। अब वह लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। इसके अलावा लेखपाल भी किसानों को जेल जाने की धमकी देते हुए बेवजह धमका रहा है। शिकायत करने पर दंबग उन्हें धमकी दे रहे हैं। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कराने एवं आरोपी लेखपाल के तत्काल तबादले मांग की है। शिकायती पत्र पर बलराम, गजेंद्र, दीपक, कृष्ण प्रताप सिंह आदि के हस्ताक्षर थे।
पट्टों में धन उगाही की जांच के लिए नायब तहसीलदार को तथा हैंडपंप से हत्थे निकालने की जांच के लिए आए शिकायत पत्र को खंड विकास अधिकारी को भेज दिया गया है। - अभिमन्यु कुमार, तहसीलदार तालबेहट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें