फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मंदिर के कपाट न खोलने पर पुजारी से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। धनुषधारी मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट करने का मुकदमा कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर सात नामजद सहित 11 के खिलाफ दर्ज किया है।
मोहल्ला तालाबपुरा स्थित धनुषधारी महाराज मंदिर के पुजारी रामनारायण चौबे ने न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र दिया। पत्र के अनुसार उनके पूर्वज भी उक्त मंदिर की पूजा सेवा जमींदारी के समय से करते चले आए हैं। 20 जनवरी 2023 की रात करीब 11.30 बजे उसने भगवान की पूजा सेवा करने के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए। इसी दौरान शरद खैरा निवासी नईबस्ती, अशोक गुप्ता, वैभव गुप्ता, दिनेश, शलभ गुप्ता, शिवम गुप्ता निवासी तालाबपुरा, अमित गुप्ता निवासी आजादपुरा अपने चार साथियों के साथ मंदिर में घुस आए और घंटियां बजाने लगे। कहने लगे कि मंदिर के कपाट खोलो।
विज्ञापन

उसने भगवान के शयन करने के कारण कपाट चार बजे के बाद खोलने की बात कही तो आरोपी नाराज हो गए और कपाट खोलने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर गाली-गलौज करने लगे। शरद खैरा ने कपाट खोलने का प्रयास किया तो वह सामने खड़ा हो गया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। घटना की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें