फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर सरकार को बर्खास्त करे राष्ट्रपति : सपा महिला सभा

Tue, 25 Jul 2023 01:16 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मणिपुर में हो रही महिलाओं पर हिंसा के विरोध में महिला सभा जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा के नेतृत्व में सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि मणिपुर में सडक़ पर रोतीं गिडगिड़ाती दो महिलाएं, भेडियों की तरह उनके शरीर का नोंचते घसीटते लोग, दरिंगदगी की सभी हदें लांघते लोगों का जो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। वह देश का शर्मसार कर रहा है। देशभर में इस घटना के प्रति आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में भाजपा सरकार है। वहीं भाजपा बेटी बचाओ का नारा देती है और उसी के राज में बेटियां सुरक्षित नहीं है। मणिपुर में बेटियों एवं महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहा है, उसे पूरा देश देख रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति से मणिपुर में सरकार को बर्खास्त कर कानून व्यवस्था ठीक करने की मांग की है।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, विजय सिंह यादव, शत्रुघ्न यादव, अरूणा शर्मा, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, महेन्द्र कुमार साहू, राम प्रताप सिंह, नरेन्द्र सिंह राजपूत, शाकिर अली, उर्मिला, मूरत सिंह यादव, हरी सिंह, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह यादव, राममूर्ति तिवारी, विनोद रायकवार, मीना रजक, सीमा, सुमन झां, सरिता यादव, नितेश रजक, नरेन्द्र सिंह दैलवारा, संजय सिंह, आधार सिंह, गौरव विश्वकर्मा, अशोक कुमार अहिरवार, राजकुमार नाहर,, शिवम मिश्रा, अरमान कुरैशी सहित अनेकों पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें