फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 63 बूथों पर मतदान शत प्रतिशत कराने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ललितपुर। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्रों के उन बूथों का चयन किया गया है, जहां पिछले विधानसभा चुनाव में 85 फीसद से अधिक मतदान हुआ था। सबसे कम मतदान वाले बूथों की भी सूची तैयार की गई है। महरौनी विधानसभा क्षेत्र के 64 व ललितपुर के 69 बूथ इसमें शामिल किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने जनपद की दोनों विधानसभा क्षेत्रों के ऐसे बूथों का चयन किया है, जिसमें पिछले विधानसभा चुनाव में 85 प्रतिशत से ऊपर मत डाले गए थे। वहीं, दूसरी ओर 60 प्रतिशत से कम मतदान वाले बूथों की भी सूची तैयार की है। इस बार 85 प्रतिशत से अधिक मतदान करने वाले बूथों को शत प्रतिशत व 60 प्रतिशत से कम मतदान वाले बूथों पर 85 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

महरौनी विधानसभा क्षेत्र में 28 ऐसे बूथ का चयन किया है, जहां 85 से 91 प्रतिशत तक मतदान हुआ था। वहीं 37 से लेकर 62 प्रतिशत मतदान वाले 36 बूथ शामिल किए गए हैं। ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में 35 ऐसे बूथाें का चयन किया गया है, जहां 84 से लेकर 90 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। साथ ही 34 बूथ ऐसे शामिल किए गए हैं, जहां 34 से लेकर 47 प्रतिशत तक मतदान हुआ था। इन बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाने की योजना तैयार की गई है, जिससे यहां का मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन


इन सभी बूथों पर जागरूकता कार्यक्रम, रैलियां आदि निकाली गई हैं। बीएलओ व वालंटियर को तैनात किया गया है। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।-अंकुर श्रीवास्तव, उपजिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें