फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बिना ले-आउट पास भूखंड बेचने वाले दो बिल्डरों पर नोटिस की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला प्रशासन की जद में बिना ले-आउट पास कराए, काॅलोनी काटने वाले बिल्डर्स आने लगे हैं। विनियमित क्षेत्र मवेशी बाजार में शहर हद अंदर में राम बाग के पीछे कॉलाेनी काटने वालों को नोटिस की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

शहर में बिना ले-आउट कॉलोनी काट कर प्लाट बेचे जा रहे हैं। बिना ले-आउट पास कॉलोनी में सबसे ज्यादा परेशानी भवन निर्माताओं को होती है, क्योंकि यह भूमि आवासीय में दर्ज न होने के कारण इनपर नक्शा पास नहीं होता है। तो वहीं दूसरी ओर आसपास के भूस्वामियों से विवाद की स्थिति इसलिए भी बन जाती है। क्योंकि रास्तों की भूमि का विक्रय में कोई रकबा दर्शाया नहीं होता है। इससे भूमि स्वामी द्वारा पूरी भूमि बेचने के बाद भी रकबा खाते में दिखता है, जिससे चलते वह आस-पास की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने लगता है। ऐसा ही प्रकरण मवेशी बाजार का प्रकाश का प्रशासनिक जांच में प्रकाश में आया है। जहां पर सलीम व वसीमा दो भाइयों द्वारा बिना ले आउट पास कराए, प्लाट बेचे जा रहे है। इन विक्रय प्लाओं पर सात भवन निर्माण भी होने लगे हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर उपजिलाधिकारी सदर अमित भारती व विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता ओपी मालवीय नोटिस जारी करने के तैयारी में जुटे गए हैं।
जांच में बिना ले-आउट पास के कॉलोनी काटकर प्लाट बेचने का मामला संज्ञान में आया है। आलाधिकारियों के आदेश पर भू स्वामियों को नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। - ओपी मालवीय, अवर अभियंता विनियमित क्षेत्र ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें