प्रवासी मजदूरों को वापस अपने जिले में भेजने के लिए दो और ट्रेनों की डिमांड जिला प्रशासन ने रेलवे से की है। एक ट्रेन से करीब डेढ़ हजार मजदूरों को गोरखपुर भेज दिया है। लेकिन, अभी भी मजदूर फंसे हुए हैं। इस कारण जिला प्रशासन ने इनको भेजने के लिए दो और ट्रेनों की डिमांड की है। वहीं, हरियााणा से टीकमगढ़ और छतरपुर के लिए भी आज स्टेशन ट्रेनें आएंगी। अमझरा बार्डर पर अभी भी पांच से छह हजार मजदूर फंसे हैं। उनके लिए बसें भी जा रही हैं, लेकिन बसें कम पड़ जाने के कारण ट्रेन की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन ने दो ट्रेनों की मांग की है। यदि ट्रेनें मिल जाती हैं तो करीब तीन हजार प्रवासियों को और भेजा जा सकेगा।