फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: प्रधान के भाई की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ग्राम प्रधान के छोटे भाई की बाइक को अज्ञात वाहन ने हाईवे पर टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया और जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत ग्राम महरौनी खुर्द के राजेंद्र सिंह (46) गांव के प्रधान सोबरन सिंह के भाई थे। शुक्रवार रात राजेंद्र सिंह एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी बाइक से घर जा रहे थे। वह अमरपुर गल्ला मंडी के पास हाईवे पर पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में ही भारी संख्या में लोग जुट गए। यहां किसी बात को लेकर मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए। सिविल लाइन चौकी सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। मृतक सात भाई-एक बहन में पांचवें नंबर का था और उनके एक पुत्र व पांच पुत्रियां हैं। क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच में जो भी तथ्य आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें