फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 17 केंद्रों पर हुई प्रयोगात्मक परीक्षा, 64 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा मंगलवार को 17 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जा रही है। केंद्र के अंदर जाने से पूर्व परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की गई। प्रयोगात्मक परीक्षा में पंजीकृत 2605 के सापेक्ष 2541 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 64 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट और जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहे। डीआईओएस कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से प्रयोगात्मक परीक्षा की निगरानी की जाती रही। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रयोगात्मक परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें