फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अज्ञात शव की पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
- शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। विगत दिवस ग्राम जुगपुरा में पटौरा नहर के पास स्थित एक गड्ढे में मिले शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पूरे मामले को और संदिग्ध बना दिया है। हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसके लिए पुलिस ने शरीर पर अंकित कुछ पहचान चिंह्न के माध्यम से सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम जुगपुरा के पास पटौरा नहर के समीप एक गड्ढे में नग्न अवस्था में पानी में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला था। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को गड्ढे से निकालकर कब्जे में ले लिया था। मृतक के दोनों हाथ शर्ट से बंधे थे। जिससे यह स्पष्ट हो रहा था कि अज्ञात युवक की हत्या कर उसका शव गड्ढे में फेंका गया है। पुलिस ने अज्ञात युवक की उम्र करीब 25-30 वर्ष होने का अनुमान था। पोस्टमार्टम से से हत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें