ललितपुर। बृहस्पतिवार को फेडरेशन शाखा के सदस्यों ने पटाखों से फैलने वाले प्रदूषण के प्रति विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को जागरूक किया। साथ ही त्योहारों मनाने के सकारात्मक विधियां की जानकारी दी। स्वच्छता भारत मिशन अभियान का पालन करने का संदेश दिया। सर्वोदय अहिंसा अभियान के अंतर्गत अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन के सदस्यों ने शहर के विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को पटाखा से होने वाले प्रदूषण रोकने के लिए जागरूक किया। विद्यार्थियों को त्योहारों पर पैसों का सद्उपयोग करने की सलाह दी। पैसों को पटाखों में बर्बाद न कर किसी जरूरत मंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं। गरीब व्यक्ति को भोजन करा सकते हैं। रोगियों को फल वितरित कर सकते हैं। बच्चों को किताबें पेन का तोफा दे सकते हैं। पटाखे जलाने से पैसा के साथ ही पर्यावरण भी दूषित होता है। अंचल शास्त्री ने कहा कि बच्चों को प्रदूषण रहित त्योहार मनाने की प्रेरणा दी। प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन के प्रति जागरूक किया। इस दौरान अभिताभ जैन, सुशांत जैन, अनुराग जैन, चैतन्य, विवेक जैन, जिमी अभिलाषा, नजा, सीमांत, लोहिया, संजय, सौरभ, अनुपम, आदित्य टड़ैया, अंकित कठरया, अंशुल जैन, अनुज, राजेश डोंगरा, अरहंत जैन मौजूद रहे।