फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पुलिसकर्मियों ने खाया समोसा, ढोकला, अतीक को मिली बिना चीनी की चाय

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अहमदाबाद से झांसी के बीच करीब 850 किलोमीटर लंबी दूरी को तय करने में पुलिसकर्मियों को 16 घंटे का समय लग गया। बेहद लंबा सफर होने के नाते पुलिस कर्मी थक गए थे। काफिले के साथ चार प्रिजन वैन चालक तैनात किए थे। झांसी पहुंचने से पहले काफिले को पांच जगह (उदयपुर, चितौड़गढ़, मेनाल, कोटा एवं शिवपुरी) रोका गया लेकिन, कहीं आराम करने की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में झांसी पुलिस लाइन में विश्राम करने की व्यवस्था बनाई गई। पुलिस लाइन के भीतर पचास पुलिस कर्मियों के लिए समोसा, ढोकला, मोतीचूर का लड्डू समेत चाय का इंतजाम किया गया। यहां पुलिसकर्मियों ने आराम किया। पुलिसकर्मियों का कहना है कि अतीक ने पानी पीने के साथ ही सिर्फ बिना चीनी वाली चाय पी। उसने बिस्कुट मांगा लेकिन, वह नहीं था। अतीक अकेले ही पुलिस लाइन सभागार के भीतर कुर्सी में बैठा रहा। उसने कुछ पुलिस कर्मियों से प्रयागराज पहुंचने का समय और जाने का रूट पूछा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें