फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: प्रमुख मस्जिदों और ईदगाह पर तैनात रहेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ईद को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मस्जिदों व ईदगाह पर पुलिस तैनात रहेगी। आलाधिकारी क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहेंगे।
मुस्लिम समाज के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने रोजा रखा। ईद के दिन शहर के ईदगाह पर सामूहिक नमाज होगी। यहां सफाई से लेकर अन्य व्यवस्थाएं प्रशासन ने दुरुस्त करा ली हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में 36 मस्जिदें और आठ ईदगाह हैं, जहां ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। एसपी ने थानेदारों को सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। हर छोटी-बड़ी घटना की शिकायत को गंभीरता से लेने को कहा है।
विज्ञापन

-
ड्रोन के जरिए होगी निगरानी
नवरात्र व ईद को लेकर ड्रोन कैमरे के जरिए आसमान से संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जाएगी। स्थानीय खुफिया इकाई टीम भी सक्रिय रहकर गोपनीय जानकारी एकत्रित कर रही है।
विज्ञापन


एसपी ने थानेदारों को दिए निर्देश
बुधवार को एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने गूगल मीट के जरिए सभी थानेदारों और सीओ के साथ मीटिंग की। शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के दिशा निर्देश दिए। त्योहार पर आवश्यक पुलिस बल ड्यूटी प्वाइंटों पर लगाने को कहा।
-
ड्रोन कैमरे से शहर की निगरानी की जा रही है। मस्जिदों व ईदगाह पर पुलिस तैनात रहेगी। लोगों से अपील है कि त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाएं।
मोहम्मद मुश्ताक, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें