फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पिता को ले जा रही थी पुलिस, बेटी ने खाया जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
- ट्रक की किस्त न भरने पर साझेदारों में विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोतवाली अंतर्गत ग्राम मैलार में बृहस्पतिवार रात युवती ने पुलिस के सामने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस साझे में लिए गए ट्रक को लेकर दो पक्षों में विवाद की सूचना पर पहुंची थी। यहां मामला न सुलझने पर पुलिस एक पक्ष को चौकी ले जा रही थी। तभी एक साझेदार की बेटी ने यह कदम उठा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम मैलार के प्रकाश ने बताया कि युवक ने उन्हें एक ट्रक दिलाया था। इसके एवज में उन्होंने अपनी जमीन युवक के नाम कर दी थी। यही नहीं ट्रक को राजघाट चौकी में बंद करवा दिया। आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम युवक अपने साथियों के साथ आया और उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपी ने पुलिस भी बुला ली। प्रकाश ने बताया कि पुलिस उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगी। उनकी बेटी साधना (18) ने रोका। लेकिन पुलिस नहीं मानी तो साधना ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि प्रकाश ने अपने साझेदार के साथ ट्रक खरीदा था। किस्तें अदा न करने पर फाइनेंस कंपनी ने ट्रक को वापस ले लिया था। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। राहगीर ने विवाद की सूचना राजघाट चौकी पुलिस को दी तो वह मौके पर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें