फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सरकारी राशन की कालाबाजारी से जुड़े कारोबारियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सरकारी राशन के खाद्य्रान्न की कालाबाजारी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़े खाद्यान्न व्यापारी सहित अन्य कारोबारियों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने बड़े खाद्यान्न व्यापारी सहित दो लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गरीबों को सरकारी राशन की दुकान से बंटने वाले खाद्यान्न की कालाबाजारी में पुलिस ने कई मुकदमे दर्ज किए थे। पुलिस ने इन मुकदमों के आरोपियों से पूछताछ की तो शहर के कुछ बड़े नामचीन लोगों के नाम सामने आए। एसपी ने इस कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश पुलिस को दिए। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस टीमों के समक्ष जिले के एक प्रतिष्ठित और बड़े खाद्यान्न व्यापारी सहित कुछ अन्य कारोबारियों की भूमिका सामने आई। सूत्रों के अनुसार बृहस्पतिवार को पुलिस ने प्रतिष्ठित व्यापारी और उसके एक साथी से गहनता से पूछताछ शुरू कर दी है, जो देर रात तक चलती रही। बताया जा रहा है कि उक्त व्यापारी ने पूछताछ में पुलिस के समक्ष खाद्यान्न के काले कारोबार को लेकर काफी राज उगले हैं। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।

खाद्यान्न घोटाले की परतें खोलेगी एसआईटी
खाद्यान्न घोटाले की परतें खोलने और इस काले कारोबार में शामिल लोगों के नाम प्रकाश में लाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एसपी ने एसआईटी टीम का गठन किया है। टीम इस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


खाद्यान्न की कालाबाजारी के मामले में दर्ज मुकदमे की पुलिस जांच कर रही है। इस मामले से जुड़े कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। - मोहम्मद मुश्ताक, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें