फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय व थाने हुए सैनेटाइज, साफ-सफाई की

विज्ञापन
पुलिस लाइन में सफाई अभियान चलाते पुलिसकर्मी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शनिवार को पुलिस लाइन और विभिन्न थानों में साफ-सफाई के साथ ही सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। थानों में आने वालों के लिए कोविड हेल्प डेस्क बनाया गया है और थाने में हर आने वालों के लिए थर्मल स्क्रीनिंग के साथ उनके हाथ भी सैनिटाइज कराए जा रहे हैं। थर्मल स्क्रीनिंग में संदिग्ध आने वाले लोगों को स्वास्थ्य विभाग से जांच कराने के लिए व्यवस्था की गई है। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय में सुबह पहुंचकर पुलिस कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वह खुद ही घास फूस की नियमित सफाई करें। उन्होंने कर्मचारियों को व्यायाम एवं स्वास्थ्य के लिहाज से काम करने के निर्देश दिए, जिससे कोरोना वायरस जैसी बीमारी के अलावा अन्य सामान्य बीमारियों से बचा जा सके। वह खुद भी घास फूस उखाड़ने लगे, तो अन्य पुलिस कर्मचारियों ने सफाई करना शुरू कर दिया। इसी प्रकार थाना पूराकलां, थाना, बार और क्षेत्राधिकारी सदर केशवनाथ ने सदर चौकी में सफाई कराई एवं कार्यालय को सैनीटाइज कराया। सदर कोतवाली में कोतवाल संजय कुमार शुक्ला, उनके साथ ही कोतवाली के इंस्पेक्टर और कर्मचारियों ने भी सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें