फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: युवती को फुसलाकर साथ ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने छोड़ा

Wed, 28 Jun 2023 12:55 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत एक ग्राम निवासी व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी पुत्री को एक युवक फुसलाकर साथ ले गया था। इस संबंध में उसने 26 मई को थाना बानपुर में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस बीच आरोपी के मोबाइल की जानकारी हुई तो उसने बानपुर पुलिस को दे दिया। इतना ही नहीं आरोपी के निवास करने वाले स्थान की जानकारी पुलिस को दी थी।
विज्ञापन

23 जून की शाम को प्राइवेट वाहन से वह अपने खर्चे पर वह व थाना बानपुर में तैनात दरोगा, दो सिपाही व एक महिला सिपाही की तलाश करते हुए मध्य प्रदेश पहुंचे। यहां पहुंचते ही एक सिपाही ने उससे 25 हजार रुपये देने पर ही आरोपी युवक को पकड़ने की बात करने लगा। तब उसने सिपाही को रुपये दे दिए। पुलिस ने उसे करीब एक किलोमीटर दूर छोड़ दिया और आरोपी युवक को पकड़कर थाना बानपुर लौट आए।
आरोपी से पूछताछ करके उसकी पुत्री की जानकारी लेकर चालान कर देने की बात कहते हुए पुलिस वाले ने उसे घर भेज दिया था। 26 जून को उसे जानकारी हुई कि पुलिस ने आरोपी से रुपये लेकर उसे थाने से भगा दिया। जबकि उसकी पुत्री का कहीं कोई पता और जानकारी नहीं है। शिकायती पत्र में पीड़ित ग्रामीण ने रुपये लेने वाले सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें