फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा: रेलवे स्टेशन पर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ दिखाई दी। अपने घर समय से पहुंचने के चक्कर में ट्रेनों पर लटक कर गए। वहीं, आरपीएफ व जीआरपी ने व्यवस्था चौकस रखी। प्लेटफार्म नंबर एक पर हेल्प डेस्क बनाई गई, जिस पर सिविल पुलिस व जीआरपी के दरोगा-सिपाही तैनात रहे। प्लेटफार्म नंबर एक, दो व तीन पर आरपीएफ व जीआरपी की टोलियां गश्त करती रहीं।

आरपीएफ व जीआरपी ने सीसीटीवी कैमरा से की निगरानी
आरपीएफ व जीआरपी कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की गई। स्टेशन व प्लेटफार्म पर कुल 40 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। इनका कंट्रोल रूम आरपीएफ व जीआरपी थाने में बनाया गया है। इन कैमरों से लगातार निगरानी
विज्ञापन

यात्रियों से की पूछताछ, अवांछित तत्वों पर रखी नजर
आरपीएफ थाना प्रभारी अर्जुन सिंह व जीआरपी थाना प्रभारी नवीन कुमार ने प्लेटफार्म पर तैनात टीमों को सक्रिय रखा।वहीं, उन्होंने यात्रियों से पूछताछ भी की। कहीं भीड़ का फायदा उठाकर कोई किसी घटना को अंजाम न दे दे, अवांछित तत्वों पर नजर रखी गई।

हेल्प डेस्क से छात्रों को दी गई मदद
रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क पर पुलिस कर्मियों की तैनाती रही। उन्होंने परीक्षार्थियों को सेंटर की दूरी व उचित रास्ता बताया। बस स्टैंड पर भी पुलिस बल ने ग्रामीण इलाकों के सेंटरों पर जाने वाले परीक्षार्थियों को उचित साधनों से पहुंचाया। हेल्प डेस्क पर व आसपास क्यूआर कोड युक्त बैनर लगाए गए। बैनर पर सेंटर का नाम व उसके सामने क्यूआर कोड बनाया गया। क्यूआर कोड स्कैन करते ही सेंटर की पूरी डिटेल एवं दूरी व पहुंच मार्ग मोबाइल की स्क्रीन पर आ गया। यह सुविधा बहुत सहायक रही।

बस स्टैंड पर भी रही मारामारी
झांसी और तालबेहट स्थित परीक्षा केंद्रों पर पेपर देने वाले अभ्यर्थी सुबह पांच बजे ही बस स्टैंड पर पहुंच गए। भीड़ को देखते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद कय्यूम व यात्री कर अधिकारी लिलि चौधरी टीम के साथ मौजूद रहीं, जिससे परीक्षार्थी आसानी से अपने परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

-
टैक्सी वालों ने वसूला मनमाना भाड़ा
रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक आने के लिए टैक्सी चालकों ने मनमाना भाड़ा वसूला। कुछ परीक्षार्थियों ने बताया कि उन्हें स्टेशन से बस स्टैंड के लिए 20 से 30 रुपये तक देने पड़े, जबकि इस रूट पर मात्र 10 रुपये भाड़ा लगता है। वहीं, बिरधा के लिए 30 रुपये की जगह 50 से 70 रुपये तक प्रति परीक्षार्थी देना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें