फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती प्रवेश परीक्षा: दूसरे दिन शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा दूसरे दिन रविवार को दो पालियों में 14 केंद्रों पर शांतिपूर्वक हुई। 14784 के सापेक्ष 13872 परीक्षार्थी शामिल हुए और 921 ने परीक्षा छोड़ दी। पुलिस की सुरक्षा एजेंसियां सहित पुलिस-प्रशासन के अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहे।
प्रथम पाली में परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी सुबह से ही केंद्र के बाहर पहुंच गए थे। परीक्षा केंद्र के बाहर सभी की गहनता से तलाशी लेने के बाद ही अंदर जाने दिया गया। बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही। प्रथम पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक की परीक्षा में पंजीकृत 7392 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 6970 उपस्थित रहे और 422 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में दोपहर तीन से पांच बजे तक की परीक्षा में पंजीकृत 7392 परीक्षार्थियों में 6902 उपस्थित रहे, जबकि 490 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरे दिन कुल 14784 के सापेक्ष 13872 परीक्षार्थी शामिल हुए और 921 उपस्थित नहीं हुए। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक मोहम्म्द मुश्ताक सहित जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा का जायजा लेते रहे। क्यूआरटी टीमें, एसओजी, सर्विलांस, एएस चेक, एलआईयू टीम भी एक्टिव मोड में रही और सॉल्वर व गड़बड़ी फैलाने वालों की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों के लिए मददगार बना क्यूआर कोड व हेल्प डेस्क
यहां गैर जनपदों के परीक्षार्थी भी आए थे। इसके लिए जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित परीक्षा केंद्र वाले कस्बों में जगह जगह क्यूआर कोड लगाने के साथ हेल्प डेस्क बनाए गए थे। हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिसकर्मी परीक्षार्थियों की मदद करते रहे। गैर जनपद से आए परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

यातायात व्यवस्था रही दुरुस्त
एसपी के निर्देश पर यातायात प्रभारी ने शहर का एक रूट चार्ट तैयार किया था। परीक्षा केंद्रों की ओर जाने वाली सड़कों के यातायात को डायवर्ट किया गया था। इस दौरान बनाए गए नाकों पर यातायात कर्मी तैनात रहे।

परीक्षा के दूसरे दिन ड्रोन के जरिए हुई निगरानी
परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए पुलिस ने ड्रोन के जरिए आसमान से निगरानी करने के निर्देश दिए थे। पहले दिन तो शहर में ड्रोन नहीं दिखे, लेकिन रविवार को दूसरे दिन ड्रोन उड़ाकर परीक्षा केंद्रों की आसमान से निगरानी की जाती रही।
विज्ञापन

-
पुलिस लाइन में बने कंट्रोल रूम से की गई सीसीटीवी कैमरे की निगरानी
पुलिस भर्ती परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। इन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी करने के लिए पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम बनाया गया था। कंट्रोल रूम के जरिए परीक्षा का जायजा लिया जाता रहा। कंट्रोल रूम पहुंचकर डीएम-एसपी भी परीक्षा पर नजर बनाए रहे।
-
परीक्षा में प्रथम पाली में परीक्षार्थियों सूची
परीक्षा केंद्र का नाम - पंजीकृत - उपस्थित - अनुपस्थित
जीआईसी ललितपुर - 480 - 454 - 26
जीजीआईसी ललितपुर - 384 - 361 - 23
वर्णी जैन इंटर कॉलेज - 456 - 437 - 19
सुधा सागर इंटर कॉलेज - 480 - 452 - 28
दीवान रघुनाथ सिंह - 480 - 451 - 29
एसडीएस विद्यालय - 480 - 460 - 20
शांतिनाथ बाल संस्कार केंद्र सीरोनजी - 480 - 452 - 28
रघुवीर सिंह इंटर कॉलेज सजनाम तिराहा - 384 - 356 - 18
किसान इंटर कॉलेज बिरधा - 480 - 448 - 32
भगवान आदिनाथ कॉलेज - 504 - 470 - 34
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी- 1032 - 971 - 61
नृसिंह विद्या मंदिर पनारी - 480 - 453 - 27
बुंदेलखंड इंटर कॉलेज जाखलौन - 792 - 753 - 39
मर्दन सिंह इंटर कॉलेज तालबेहट - 480 - 452 - 28
योग - 7392 - 6970 - 422

दूसरी पाली में परीक्षार्थियों की सूची
परीक्षा केंद्र का नाम - पंजीकृत - उपस्थित - अनुपस्थित
जीआईसी ललितपुर - 480 - 446 - 34
जीजीआईसी ललितपुर - 384 - 364 - 20
वर्णी जैन इंटर कॉलेज - 456 - 429 - 27
सुधा सागर इंटर कॉलेज - 480 - 444 - 36
दीवान रघुनाथ सिंह - 480 - 451 - 29
एसडीएस विद्यालय - 480 - 444 - 36
शांतिनाथ बाल संस्कार केंद्र सीरोनजी - 480 - 449 - 31
रघुवीर सिंह इंटर कॉलेज सजनाम तिराहा - 384 - 355 - 29
किसान इंटर कॉलेज बिरधा - 480 - 443 - 37
भगवान आदिनाथ कॉलेज - 504 - 482 - 22
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी - 1032 - 969 - 63
नृसिंह विद्या मंदिर पनारी - 480 - 444 - 36
बुंदेलखंड इंटर कॉलेज जाखलौन - 792 - 735 - 57
मर्दन सिंह इंटर कॉलेज तालबेहट - 480 - 447 - 33
योग - 7392 - 6902 - 490

दो दिन में चार पालियों में परीक्षार्थियों की उपस्थिति का विवरण
परीक्षा का दिन - पंजीकृत - उपस्थित - अनुपस्थित
17 फरवरी - 14784 - 14219 - 565
18 फरवरी - 14784 - 13872 - 921
योग - 29568 - 28091 - 1477
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें