फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अलर्ट मोड पर पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने का खाका तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया है, जिसमें तीन स्तर पर बैरियर लगाकर संदिग्धों लोगों, वाहनों की चेकिंग की जाएगी।
एसपी ने बताया कि तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था का चक्र तैयार किया जा रहा है, जिससे संदिग्ध व्यक्ति या वाहन के जिले में दाखिल होने की गुंजाइश न रहे। प्रथम चक्र में एमपी बार्डर के सभी रास्तों पर बैरियर लगाकर यहां से आने-जाने वाले लोगों व वाहनों की चेकिंग होगी। दूसरा चक्र संपर्क मार्गों पर होगा। यहां भी बैरियर लगाकर चेकिंग की जाएगी। तीसरा चक्र कस्बा व शहर के अंदर विभिन्न स्थानों पर चेकिंग करना रहेगा। यहां से गुजरने वाले संदिग्धों व वाहनों को बारीकी से चेक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया इकाई को किया सक्रिय
स्थानीय खुफिया इकाई को भी सक्रिय रहने व अराजक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश एसपी ने दिए हैं। मीडिया सेल सोशल मीडिया पर निगरानी करेगी।
-
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन चक्र का सुरक्षा घेरा रहेगा। बार्डर, संपर्क मार्ग, कस्बा व शहर के अंदर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की जाएगी। सभी थानेदारों, कोतवाली प्रभारी व चौकी प्रभारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें