फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह पुलिस कर्मी निलंबित

विज्ञापन
police - फोटो : police
विज्ञापन
ललितपुर। थाना पूराकलां में तैनात उपनिरीक्षक राय सिंह को एक मामले की जांच सौंपी गई थी, जो काफी समय से लंबित चल रही थी और उपरोक्त उपनिरीक्षक द्वारा कोई कार्रवाई नहीं जा रही थी। उक्त कार्य में रुचि नहीं लेने पर पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने लापरवाही सामने आने पर उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और जांच क्षेत्राधिकारी तालबेहट को सौंप दी। पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी कि जो भी पुलिस कर्मी जनता के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करेगा और जनता की समस्याओं का निराकरण नहीं करेगा या अपने कार्य में रुचि नहीं लेगा, उसके खिलाफ कठोर व दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें