फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ किया फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर/सौजना/बानपुर-मड़ावरा। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए बुधवार को विभिन्न थाना पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ क्रिटिकल व संवेदनशील पोलिंग बूथों, मिश्रित आबादी और संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। लोगों से संवाद कर सुरक्षा का एहसास कराते हुए निष्पक्ष मतदान करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस व महिला पैरामिलिट्री फोर्स ने विभिन्न चौराहों, तिराहों सहित बाजार में फ्लैग मार्च किया। क्रिटिकल व संवेदनशील पोलिंग बूथ पर पहुंचे। तालबेहट क्षेत्र में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद, थाना बानपुर क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, थाना सौजना क्षेत्र में थानाध्यक्ष स्वाति शुक्ला, थाना बार क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक थाना बार अशोक कुमार वर्मा, थाना मड़ावरा क्षेत्र में उपनिरीक्षक दयाशंकर वर्मा के नेतृत्व में पैरामिलिट्री फोर्स ने फ्लैग मार्च किया। आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले की सूचना पुलिस के चुनाव हेल्प लाइन नंबर 7839697416/डायल-112/ संबंधित थाना/चौकी पर देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें