फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बाइक सवार से लूट करने वाले बदमाशों के करीब पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फालोअप
विज्ञापन

जल्द गिरफ्तारी कर सकती है पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। विगत पांच जुलाई को कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत गल्ला मंडी में लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो युवक की तलाश के लिए कई टीमें गठित कर दी। पुलिस को अपराधियों के संबंध में अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द पुलिस बदमाशों को पकड़ सकती है।
विज्ञापन

ग्राम रोंडा निवासी रोशन सिंह बुंदेला विगत पांच जुलाई को सेंट्रल बैंक की ललितपुर शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए एक लाख 70 हजार रुपये निकालकर बाइक से जा रहा था। इलाइट चौराहे व गल्ला मंडी के मध्य दो बाइक सवार बदमाश आए और उसकी बाइक पर रुपये व अन्य सामान रखी पॉलिथीन लूटकर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने घटना के शीघ्र खुलासे के लिए एसओजी/सर्विलांस टीम व कोतवाली पुलिस सहित पांच पुलिस टीमें गठित की। सूत्रों की माने तो पुलिस जल्द बदमाशों को पकड़ सकती है। लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश बड़े गिरोह से जुड़े होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें