फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मध्य प्रदेश से अवैध शराब लाते तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा, तीन भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सौजना/ललितपुर। सौजना पुलिस शुक्रवार देर रात क्षेत्र में भ्रमण करते हुए ग्राम मैगुवां की ओर जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मध्यप्रदेश की ओर से कुछ लोग बाइक से वहां की निर्मित शराब लेकर आ रहे हैं। मैगुवां रोड पर कुछ देर बाद दो बाइक आती दिखीं, उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने एक बाइक सहित तीन लोगों को पकड़ लिया, जबकि दूसरी बाइक सवार भाग गए। आरोपियों ने अपने नाम संजय राजपूत निवासी नीमटोरिया हाल निवासी कस्बा महरौनी, संतराम राजपूत निवासी भीकमपुर, महेंद्र राजपूत निवासी माडूमल टीकमगढ़, मध्य प्रदेश बताया। उनके पास मिली बोरी से देसी शराब के 170 क्वार्टर बरामद हुए। आरोपियों ने बताया कि उक्त शराब को वे लोग मध्य प्रदेश से ला रहे थे। आरोपियों ने दूसरी बाइक पर भागने वालों के नाम पुष्पेंद्र राजपूत निवासी माडूमल टीकमगढ़, मध्य प्रदेश, रामप्रताप राजपूत निवासी कारीटोरन, पप्पू राजपूत निवासी कस्बा महरौनी बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें