वाहन चेकिंग करते क्षेत्राधिकारी फूल सिंह।
- फोटो : LALITPUR
पाली। लॉकडाउन के बीच क्षेत्राधिकारी ने पुलिस बल के साथ कस्बा में पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने 12 बाइक चालकों के चालान काटे।
क्षेत्राधिकारी फूलचंद्र ने पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल मार्च किया। बस स्टैंड, नगर पंचायत, मुख्य बाजार, गांधी चौक, रेंज चौकी में पैदल मार्च कर सड़क पर बेवजह घूमने वालों को फटकारा और नियमों का कड़ाई से पालने करने को कहा। कोविड-19 से बचाव के लिए जारी गाइड लाइन के मुताबिक बिना मास्क लगाए बाहर घूम रहे लोगों के चालान काटे। दोपहिया वाहनों पर तीन लोगों को लेकर घूमने वालों के चालान काटे।