फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जानलेवा हमला करने के चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बालाबेहट में बृहस्पतिवार को एक परिवार पर लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी से हमला करने के मामले में पुलिस ने नामजद 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बा बालाबेहट के खुशीलाल चौबे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर उसे जानकारी मिली कि विपक्षी उसके खेत की मसूर उखाड़ रहे हैं। वह ट्रैक्टर लेकर परिजनों संग मौके पर पहुंचा तो विपक्षी मसूर उखाड़कर अपने ट्रैक्टर में भर रहे थे। जब उसने व उसके साथ गए अरविंद, रामू, प्रियंका, राध देवी, माया व सपना ने मना किया तो आरोपियोंं ने फरसा, कुल्हाड़ी, लाठी, डंडा से हमला कर दिया। वह व अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार को पुलिस ने अवध उर्फ अवधनारायण, बलबीर उर्फ कल्लू, बृजभान, नीतू उर्फ नितेश सैपुरा को डारामोड़ जंगल से गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें