फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पुलिस के हत्थे चढ़े पांच चोर, चोरी का माल सहित तमंचा-कारतूस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सजनाम बांध के स्टोर रूम में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोरों को पुलिस ने तमंचा-कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चुराया गया सामान बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना नाराहट अंतर्गत सजनाम बांध के स्टोर रूम से कुछ दिनों पूर्व चोर सामान चोरी कर ले गए थे। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस जुट गई थी। रविवार को मुखबिर ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि ग्राम गुढा बुजुर्ग तिराहा के पास एक तीन पहिया वाहन लोडर में चोरी का माल लेकर पांच चोर जा रहे हैं। उनके पास तमंचा भी है। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोडर टैक्सी और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम गजेंद्र सिंह, जगभान, आफतराम उर्फ अप्पू निवासी ग्राम सिंगेपुर, शहजाद निवासी मोहल्ला लुहरयाना महरौनी और पूरन निवासी मंडीरोड महरौनी बताया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, छह जिंदा कारतूस और एक लोहे की छुरी बरामद हुई। इसके साथ लोडर टैक्सी में रखा चोरी का माल बरामद किया गया। चोरी कांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिलीप सिंह, महेंद्र सिंह, राजकिशोर मिश्रा, वीरेंद्र पटेल, हैड कांसटेविल प्रवेंद्र सिंह, सिपाही सतीश मिश्रा, मोहम्मद सरबर और उमेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें