फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पुलिस ने 12 वारंटियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद की थाना-कोतवाली पुलिस ने शनिवार को वारंटियों को गिरफ्तार करने के लिए एक अभियान चलाया। इस अभियान में कुल 12 वारंटियों को पकड़ा गया।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा पुलिस ने भान सिंह, हल्कू उर्फ ओमप्रकाश और टूडे उर्फ सगीर को गिरफ्तार किया। बानपुर पुलिस ने राम सेवक, ब्रजेंद्र राजा, सल्लू और कमला को पकड़ा। तालबेहट पुलिस ने संतोष अहिरवार को गिरफ्तार किया, जो झांसी जनपद के बबीना थाना क्षेत्र का निवासी है। नाराहट पुलिस ने उत्तम सिंह को और पूराकलां पुलिस ने कैलाश को पकड़ा। जखौरा पुलिस ने रामसिंह को तथा कोतवाली सदर पुलिस ने नत्थू को गिरफ्तार किया। ये सभी आरोपी अलग-अलग मामलों में वांछित थे। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें