फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: केंद्रीय गृहमंत्री के जनपद दौरे पर पुलिस हुई अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। केंद्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिले की पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। पुलिस के आलाधिकारी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए विशेष रणनीति तैयार करने में जुटे हुए है। वहीं सुरक्षा एंजेंसियों ने सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 18 मई को जनपद दौरा प्रस्तावित है। इसको लेकर जहां तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले की पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। पुलिस के आलाधिकारी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए विशेष रणनीति और सुरक्षा का खाका तैयार करने में जुटे हुए है। वहीं केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है। स्थानीय खूफिया इकाई भी अलर्ट होकर गोपनीय सूचनाएं एकत्रित करने में जुटी हुई। गृहमंत्री के जनपद आगमन से लेकर प्रस्थान तक के लिए शहर में यातायात व्यवस्था को बनाए रखने का प्लान तैयार किया जा रहा है। जिसमें शहर में भारी वाहनों के प्रवेश नहीं होगा। घंटाघर से स्टेशन जाने वाले मार्ग, बस स्टैंड से वर्णी चौराहे सहित अन्य मार्गों से निकलने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट किया जाएगा। इसके साथ साथ सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पर बैरियर लगाए जाएंगे। जहां पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। हालांकि अभी जिला प्रशासन की ओर से गृहमंत्री के दौरे को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें