फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील के बेटे को गैंगस्टर में झूठा फंसाने के आरोप में अधिवक्ता ने की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। यूपी में बाबा है...गीत से धमाल मचाने वाली कवयित्री और बुंदेलखंड की बेटी अनामिका जैन अंबर के भाई जितेंद्र जैन पर पुलिस ने गैंगस्टर लगाया है। इसे लेकर ललितपुर के अधिवक्ताओं और गल्ला व्यापारियों में आक्रोश है। बार एसोसिएशन ने हड़ताल और गल्ला व्यापारियों ने बैठक कर विरोध जताया। वहीं मामले में कवयित्री अनामिका जैन अंबर ने कहा कि पुलिस से कोई गलती हुई। उन्होंने मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सिविल लाइंस निवासी गल्ला व्यापारी जितेंद्र जैन बार एसोसिएशन ललितपुर के पूर्व अध्यक्ष उत्तम चंद्र जैन के पुत्र और कवयित्री अनामिका जैन अंबर के सगे भाई हैं। ढाई वर्ष पहले मोहल्ला पठापुरा निवासी मुन्नी पत्नी धनीराम ने कोतवाली में तहरीर देकर पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश खटीक, उनके बेटे राजकुमार समेत आठ-दस लोगों पर मारपीट और फायरिंग करने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद विवेचना के दौरान जितेंद्र जैन सहित तीन लोगों को आरोपी बनाकर एससी/एसटी एक्ट लगाया। मामले में जितेंद्र जैन न्यायालय में पेश हो गए और उनको जमानत मिल गई।
अब दो दिन पहले पुलिस ने पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश खटीक के साथ जितेंद्र जैन पर भी गैंगस्टर की कार्रवाई कर दी। इसे लेकर अधिवक्ताओं ने शनिवार को हड़ताल कर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। अधिवक्ताओं का कहना था कि पूर्व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के बेटे के खिलाफ मात्र एक जमीनी विवाद के प्रकरण में नामजद किए जाने को आधार बनाकर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। अधिवक्ताओं ने गैंगस्टर हटाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

---
फोटो-29
पुलिस से कोई चूक हुई : अनामिका
अपने भाई की पैरवी करते हुए कवयित्री अनामिका जैन अंबर ने पुलिस प्रशासन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गैंगस्टर एक्ट के मामले में आरोपी बनाए गए उनके भाई के मामले की निष्पक्ष जांच किए जाने और गैंगस्टर हटाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस से कहीं न कहीं इस मामले में कोई चूक हुई है। जिसकी निष्पक्ष जांच उच्चाधिकारियों से कराई जानी चाहिए।
----------------
व्यापार मंडल में भी रोष
ललितपुर। गल्ला व्यापार मंडल ने गल्ला व्यापारी जितेंद्र जैन पर हुई कार्रवाई का विरोध किया है। शनिवार को हुई बैठक में व्यापारियों ने गैंगस्टर हटाने की मांग की। सोमवार को व्यापारी डीएम-एसपी को ज्ञापन सौंपेंगे। मंडल के अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि शहर कोतवाली में पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश खटीक व उनके पुत्र राजकुमार व दस अज्ञात लोगों के नाम से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसकी जांच सीओ सदर ने की और व्यापारी जितेंद्र कुमार जैन को भी मुकदमे में सम्मिलित किया गया। जबकि नामजद लोगों से उनका कोई संबंध व सरोकार कभी नहीं रहा। पुलिस ने व्यापारी के खिलाफ एक मात्र मुकदमे के आधार पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है, जो गलत है। व्यापारियों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच की मांग की है। इस मौके पर उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर, संतोष चौबे, संतोष साहू, मुकेश परवार, राजेंद्र जैन, सनत जैन, अभय जैन, विनय जैन, रामकिशोर साहू, सौरभ जैन पीलू, अरविंद जैन अंकुर, जितेंद्र साहू आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें