फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति की कविताओं ने भरा जोश

विज्ञापन
कैप्सन - 5- विजयी प्रतिभागी को प्रमाण पत्र देते मुख्य अतिथि 6 - विजयी प्रतिभागियों के साथ मुख्य अतिथ? - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केंद्रीय विद्यालय तालबेहट में आयोजित वीरगाथा कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने वीर रस से भरपूर कविताओं का गायन कर विद्यालय परिसर में देशभक्ति का जोश पैदा कर दिया। मुख्य अतिथि कर्नल अभिजीत नैय्यर ने विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सोमवार को केंद्रीय विद्यालय तालबेहट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नल अभिजीत नैय्यर और प्रभारी प्रधानाचार्य घनश्याम दास ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
इसके बाद विद्यालय में तीन वर्गों में आयोजित कविता गायन में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति की कविता सुनाकर पूरे वातावरण में वीरता का संचार कर दिया। कक्षा एक और दो के वर्ग में धैर्य प्रथम, गर्व द्वितीय एवं अनी जैन तृतीय, कक्षा तीन से पांच के समूह चाहत प्रथम, संस्कृति पुरोहित द्वितीय एवं संस्कृति लिटौरिया तृतीय रही। जबकि कक्षा नौ से 12 के वर्ग में अंशिका प्रथम, सोनम द्वितीय एवं नंदिता तृतीय रही। जिन्हें मुख्य अतिथि ने पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कर्नल अभिजीत नैय्यर ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का अपने देश के प्रति कर्तव्य है। आप सत्य, ईमानदारी के पथ पर चलते हुए देश की सेवा के लिए आगे आएं। छात्राओं को सरकार ने सैन्य क्षेत्र में आने का जो अवसर दिया है उसका छात्राएं लाभ उठाएं। कार्यक्रम में विद्यालय की नन्हीं छात्रा मुस्कान के द्वारा देशभक्ति पर आधारित सुंदर कविता की प्रस्तुति पर मुख्य अतिथि ने अपनी ओर से उसे नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य घनश्याम दास ने बताया कि एक माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विद्यालय में कई कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा दिशा उपाध्याय और आस्था ने किया। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में प्रशांत सिंह, नेहा वत्स, मुकुंद सर राम किंकर, सुधीर शर्मा आदि का सहयोग रहा। अंत में आलोक चतुर्वेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें