फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6.10 लाख लाभार्थियों को 2690 करोड़ रुपये जारी

विज्ञापन
REAL ESTATE.jpeg - फोटो : REAL ESTATE.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों को आवास की प्रथम किश्त एवं द्वितीय की धनराशि ऑनलाइन हस्तांतरित किए जाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के प्रदेश के 5.30 लाख लाभार्थियों को प्रथम किश्त तथा 80 हजार लाभार्थियों को द्वितीय किश्त कुल 6.10 लाख लाभार्थियों को 2690.00 करोड़ रुपये की धनराशि का ऑनलाइन भेजी गई। इस कार्यक्रम में राज्यपाल उप्र सरकार, मुख्यमंत्री, मंत्री ग्रामीण विकास भारत सरकार, मंत्री ग्राम्य विकास ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में जनपद के एनआईसी सेंटर में रामरतन कुशवाहा विधायक सदर, अनिल कुमार पाण्डेय प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी, बलिराम वर्मा परियोजना निदेशक डीआरडीए, एके सक्सेना जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में स्वीकृत आवास के प्रत्येक विकास खंड से आए दो-दो लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें