फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रोंड़ा में 11 साल बाद भी नहीं बन सका खेल का मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। शहर की सीमा पर स्थित ग्राम पंचायत रोंड़ा में 11 साल बाद भी खेल का मैदान नहीं बन सका। वर्ष 2012-13 में ग्राम पंचायत ने खेल के मैदान के लिए दो एकड़ जमीन का प्रस्ताव पास कर अधिकारियों को भेज दिया गया था, लेकिन विभागीय अफसरों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। यहां के युवा करीब आठ किमी दूर स्थित स्टेडियम में अभ्यास करने आते हैं।
सरकार खेलों को लगातार बढ़ावा दे रही है, लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते अधिकांश गांवों में खेल के मैदान नहीं बने हैं। रोंड़ा ग्राम पंचायत ने वर्ष 2012-13 में खेल के मैदान के लिए नवनिर्मित रोडवेज बस स्टैंड के पीछे करीब दो एकड़ जमीन चयनित कर प्रस्ताव अधिकारियों को भेज दिया, लेकिन यह ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। हैरत की बात यह कि इस ग्राम पंचायत के युवाओं ने खेल के मैदान के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधि तक से मांग की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। खेल के मैदान के लिए चयनित भूमि वैसे ही पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
हाईवे पर दौड़ लगाकर पुलिस में भर्ती हो चुके युवा
ग्रामीणों के मुताबिक खेल का मैदान गांव में न होने से युवा हाईवे पर दौड़ लगा रहे हैं या फिर आठ किमी दूर स्टेडियम में जाने को विवश हैं। उन्होंने बताया कि गांव निवासी सुशील कुमार एसआई के पद पर और कांस्टेबल पुरुषोत्तम नारायण, इंद्रजीत सिंह यादव आदि हाईवे पर दौड़कर अभ्यास करते थे। अब ये लोग पुलिस विभाग में तैनात होकर देश सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें