फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पिंक समाधान दिवस, 10 शिकायतें सुलझीं

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी। महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और न्याय दिलाने के लिए शनिवार को तहसील परिसर में विशेष पिंक समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक संजीव बाजपेई सहित अन्य अधिकारियों ने शिकायतों को प्राथमिकता से सुना। उन्होंने महिला सुरक्षा, सम्मान और समस्याओं के समाधान पर जोर दिया। अधिकारियों ने शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और तत्परता बरतने के निर्देश दिए। यह दिवस मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए था। इसका उद्देश्य उन्हें शिकायतों के समाधान हेतु प्रभावी मंच उपलब्ध कराना भी था। तहसील में कुल 84 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के लिए सौंपा गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें