मड़ावरा में कीटनाशक दवाइयों की सैंपलिंग करते भूमि संरक्षण अधिकारी देवेंद्र सिंह और अन्य।
- फोटो : LALITPUR
मड़ावरा (ललितपुर)। बृहस्पतिवार को कस्बे में कीटनाशक और फफूंद नाशक दवाओं के सैंपल लिए गए।
एसडीएम मड़ावरा एसपी सिंह के नेतृत्व एवं भूमि संरक्षण अधिकारी महरौनी देवेंद्र सिंह द्वारा बस स्टैंड पर स्थित नीलेश कुमार और थाने के सामने भरत सिंह की दुकान से कृषि कार्य में आने वाली कीटनाशक दवाओं के सैंपल लिए गए। इस दौरान कस्बे के तमाम कीटनाशक विक्रेता दुकानों के शटर बंद कर भाग गए। इस संबंध में भूमि संरक्षण अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि दुकान बंद कर भागने वाले लाइसेंस धारकों के विरुद्ध नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कृष्णवीर सिंह, वरिष्ठ सहायक घनश्याम दास, सुनील कुमार, एचसीपी प्रदीप सिंह, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।