फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि पर्यटन विकास में नहीं दिखा रहे रुचि : राजा बुंदेला

Mon, 10 Jul 2023 12:31 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कार भारती ने जनपद के अभिनय, कला व साहित्य से जुड़े लोगों को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि शासन में प्रस्ताव नहीं भेजते हैं, इसलिए जिले में पर्यटन का विकास नहीं हो पा रहा है। ये बात बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला ने मीडिया से बातचीत में कही। वह संस्कार भारती के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जनपद में आए थे।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन के क्षेत्र में काफी कार्य किया गया है। उन्होंने पर्यटन को विकसित कर उसे आय स्रोत बना लिया है। लेकिन उत्तर प्रदेश में ऐसा नहीं हुआ है। राज्य सरकार पर्यटन विकास के लिए सजग है, लेकिन जनप्रतिनिधियों ने इस संबंध में कोई प्रस्ताव शासन में नहीं भेजा है, जिसके चलते जनपद में पर्यटन विकास शून्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद संस्कार भारती संस्था ने बुंदेलखंड प्रतिभाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान अभिनय के क्षेत्र में अभिनेता राजा बुंदेला, संगीत अध्यापक सुशील कुमार सिंह, साहित्य के क्षेत्र में किशन सिंह बंजारा व कला क्षेत्र में महेश प्रसाद बिरधरे को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्कार भारती से ब्रजमोहन संज्ञा के अलावा उनके सहयोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें